Header Ads

ad728
  • Breaking News

    For what shall it profit a man, if he gain the whole world, and suffer the loss of his soul?

    PF Ka Paisa Online Kaise Nikale ? EPF Online Kaise Nikalte Hai ?

    PF Ka Paisa Online Kaise Nikale ? EPF Online Kaise Nikalte Hai ?


    आप निम्नलिखित परिस्थितियों में ऑनलाइन EPF विड्रा कर सकते हैं 

    • नौकरी छोड़ने के बाद
    • नौकरी के दौरान कुछ पीएफ निकालने के लिए
    • रिटायरमेंट के बाद पेंशन पाने के लिए
    आप इन सभी प्रकार के क्लेम बिना किसी कागजी कार्रवाई के कर सकते हैं | ऑनलाइन EPF ट्रांसफर की सुविधा 2014 से ही शुरु की जा चुकी है | इसके साथ ही एक कंपनी से दूसरी कंपनी बदलने के बाद आप खुद ही अपना EPF ट्रांसफर कर सकते हैं |


    Online PF Kaise Nikale –

    जब कोई नौकरीपेशा व्यक्ति अपनी जॉब छोड़ता है | तो सबसे पहले PF का पैसा निकालने ( Online PF Kaise Nikale ) के बारे में सोचता है | लेकिन यहां पर व्यक्ति के मन में कई सारे सवाल उठते हैं | कि वह अपने PF का पैसा आखिर कैसे निकाल पायेगा | हालांकि PF से पैसा निकालने का काम कंपनी के ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट (HR ) का होता है | लेकिन कई ऐसे कारण होते हैं | जिनके कारण कंपनी EPF से पैसा निकालने में कर्मचारियों की मदद नहीं करती है | ऐसे कारण कुछ इस प्रकार हो सकते हैं | कर्मचारी ने बिना नोटिस दिए काम छोड़ दिया | कर्मचारी ने कंपनी के किसी स्टाफ से गलत व्यवहार किया | और उसके चलते कंपनी ने कर्मचारी को निकाल दिया हो | या ऐसे और भी कई कारण हो सकते हैं |
    ऑनलाइन EPF निकालने में आपको एचआर डिपार्टमेंट से संपर्क करने की जरूरत केवल उस परिस्थिति में ही पड़ती है | जब आपके PF नंबर डिटेल्स में कोई गलती का सुधार करवाना हो | आजकल अब EPFO नए EPF मेंबर के नामांकन में आधार कार्ड डेटाबेस का उपयोग करने लगा  है | जिसके कारण कर्मचारी के मेंबर डिटेल्स में बहुत कम ही गलतियां होती हैं |

    Online PF Kaise Nikale ? ऑनलाइन पीएफ फार्म भरने के फायदे –

    यदि आप ऑनलाइन PF फॉर्म भरते हैं | तो आपको कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं | जिनके बारे में आप इस तरह समझ सकते हैं |
    • ऑनलाइन पीएफ फार्म भरने का सबसे बड़ा फायदा यह है | कि आपको EPF हो ऑफिस के चक्कर नहीं काटने मिलते हैं | और ना ही आपको पैसे निकालने के लिए किसी एंप्लायर के साइन की जरूरत पड़ती है |
    • आप केवल ऑनलाइन EPF फॉर्म भर के पैसे निकाल सकते हैं | इस पूरी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको किसी EPF ऑफिसर अथवा एचआर डिपार्टमेंट के ऑफिसरों के नखरे नहीं झेलने पड़ते हैं | यानी आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है |
    • ऑनलाइन EPF फार्म की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होती है | इसलिए आप अपनी आइडेंटी प्रमाणित करके सारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं |
    • ऑनलाइन पीएफ निकालने की प्रोसेस में आपको केवल कुछ घंटे ही लगते हैं | जबकि ऑफलाइन प्रोसेस में कई दिन और कभी-कभी महीनों लग जाते हैं |
    • इसके साथ ही ऑफलाइन प्रोसेस में बहुत से झंझटों का सामना भी करना पड़ता है | जबकि ऑनलाइन प्रोसेस में आपको फिर से किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है |

    Online PF Kaise Nikale ? ऑनलाइन पीएफ निकालने की शर्तें –

    ऑनलाइन EPF निकालने की कुछ शर्तें भी हैं | जिनको पूरा करके आप ऑनलाइन पीएफ निकाल सकते हैं –
    • सबसे पहले आपको ऑनलाइन पीएफ निकालने के लिए UAN नंबर एक्टिवेट करना होगा | अब सभी प्रकार के EPF सेवा प्राप्त करने के लिए UAN एक्टिवेट करना आवश्यक हो गया है |
    • इसके साथ ही आपके UAN नंबर के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी होना जरूरी है | क्योंकि आपके द्वारा किए गए सभी अनुरोधों और दस्तावेज में बदलाव आदि के लिए प्रामाणिकता करने के लिए मोबाइल नंबर का उपयोग किया जाता है |
    • आपका आधार कार्ड UAN नंबर से लिंक होना भी बहुत आवश्यक है |
    • ज्यादातर EPF मेंबरशिप इनरोलमेंट  के समय कंपनी आधार कार्ड PF अकाउंट से लिंक कर देती हैं | लेकिन यह किसी कारणवश ऐसा नहीं हो पाया है | कंपनी के माध्यम से UAN नंबर से आधार कार्ड को लिंक करवा लेना चाहिए | अथवा आप अपना आधार कार्ड नंबर यूएएन मेंबर पोर्टल से भी लिंक कर सकते हैं |
    • ऑनलाइन पीएफ निकालने के लिए आपका बैंक अकाउंट और उस बैंक शाखा का IFSC कोड भी epfo डेटाबेस में दर्ज होना आवश्यक है |
    • यदि आप सर्विस के 5 वर्ष पूरे होने से पहले PF का पैसा निकालने जाते हैं | तो आपको पास पैन कार्ड भी होना आवश्यक है |
    • EPF का पैसा निकालने के लिए कर्मचारी द्वारा कंपनी ज्वाइन करने और कंपनी छोड़ने की तारीख का epfo डेटाबेस में दर्ज होना आवश्यक है | यह डाटा epfo को कंपनी द्वारा उपलब्ध कराया जाता है |
    • PF से पैसा निकालने के लिए आप तभी आवेदन कर सकते हैं | जब आपको नौकरी छोड़े हुए 2 महीने अथवा उससे अधिक समय हो चुका हो |

    पेंशन लाभ प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त शर्तें –

    ऊपर बताई गई शर्तों के अतिरिक्त पेंशन लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ और भी शर्तें  हैं | जिनका पूरा करने पर ही कर्मचारी को पेंशन का लाभ प्रदान किया जाता है | पेंशन लाभ प्राप्त करने के लिए शर्तें कुछ इस प्रकार हैं –
    • आपकी सर्विस कम से कम 6 महीने पूरी हो चुकी हो , तभी आप पेंशन लाभ की सुविधा आप तभी प्राप्त कर पाएंगे |
    • जब आपने EPF मेंबर के रुप में 9.5 साल पूरे ना किये  हो | इसके बाद आपको समय आने पर ही पेंशन मिलेगी |
    • ऐसा होने पर आपको 50 साल की उम्र पूरी होने के बाद epfo से पेंशन प्राप्त होगी |

    Online PF Kaise Nikale ? आंशिक पीएफ निकालने के लिए शर्तें –

    अपने यदि आप अपने PF अकाउंट से आंशिक रूप में पैसे निकालना चाहते हैं | तो आप निकाल सकते हैं | लेकिन PF अकाउंट से आपको आंशिक रूप से पैसे तभी निकालने चाहिए | जब आपको पैसों की सख्त जरूरत हो | आंशिक पीएफ निकालने के लिए ईपीएफओ द्वारा कुछ जरूरी कारण निर्धारित कर रखे हैं | आवेदन करते समय आपको उन कारणों का उल्लेख करना होगा | हालांकि आंशिक रूप से EPF से पैसा निकालने के लिए ऑनलाइन आवेदन में आपको किसी डॉक्यूमेंट को लगाने अथवा अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है | आपका डिक्लेरेशन ही इसके लिए मान्य होता है | ये कारण इस प्रकार हो सकते हैं –
    1. नया घर बनाने के लिए |
    2. नया प्लाट खरीदने के लिए |
    3. Home Renovation या Repairing के लिए |
    4. Home Loan Repayment करने के लिए |
    5. Family Members जैसे Self/Son/Daughter/Brother की शादी के लिए |
    6. Family Members जैसे Self/Son/Daughter इनकी उच्च शिक्षा के लिए |

    Online PF Kaise Nikale ? Online PF निकालने के लिए आवेदन कैसे करें –

    यदि आप ऑनलाइन EPF से पैसे निकालने के लिए आवेदन करना चाहते हैं | तो यहां पर बताई जा रही है | आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आप कुछ ही घंटों में ऑनलाइन अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन का प्रयोग करके PF का पैसा निकाल सकते हैं |
    • सबसे पहले आपको यूएएन पोर्टल पर जाना होगा | आप चाहें तो यहां क्लिक करके डायरेक्ट भी जा सकते हैं |
    • पोर्टल पर पहुंचने के पश्चात आपको अपने UAN नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन करना होगा | यदि आपको अपना पासवर्ड नहीं पता है | तो फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करके आप दोबारा नया पासपोर्ट बना सकते हैं |
    • अकाउंट में लॉग इन करने के पश्चात आपको अपना केवाईसी स्टेटस चेक करना चाहिए | और यह देखना बेहद आवश्यक है | कि आपका आधार कार्ड आपके यूएएन नंबर से लिंक है , या नहीं | क्योंकि यदि आपका आधार कार्ड लिंक नहीं होगा | तो आपको सबसे पहले अपना आधार कार्ड लिंक करना होगा |
    • आपको क्लेम फॉर्म ऑप्शन पर क्लिक करेंगे | आपका आधार कार्ड प्रमाणित करने के लिए पोर्टल द्वारा आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक वन टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा | जिस को वेरीफाई करने के पश्चात आपके सामने EPF क्लेम फॉर्म ओपन होगा |

    Online PF Kaise Nikale ? Online PF निकालने के लिए ध्यान देने योग्य बातें –

    PF अकाउंट से पैसे निकालने से पहले कुछ जरूरी बातें जिनका कोई ध्यान देना चाहिए –
    • पी एफ़ अकाउंट से पैसे आपके रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में आएंगे | इसलिए यदि आपका रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट किसी कारणवश बंद हो गया है | तो पहले अपना रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट फिर से चालू करवाएं अथवा अपना बैंक अकाउंट चेंज करें | उसके बाद आवेदन करें |
    • PF अकाउंट से पैसे निकालने के लिए आपका मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर भी लिंक होना आवश्यक है | क्योंकि सारी प्रक्रिया की प्रामाणिकता करने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ही वन टाइम पासवर्ड भेजा जाता है |
    • ईपीएफओ अकाउंट में दर्ज सभी व्यक्तिगत जानकारियां जैसे – जन्म तिथि , नाम , पिता का नाम , एड्रेस आदि सभी आपका आधार कार्ड से मैच होना चाहिए | इसलिए यदि कोई भी जानकारी पुरानी अथवा गलत तो है | तो पहले उसे अपडेट करवाएं फिर आवेदन करें |

    Online PF Kaise Nikale ? ऑनलाइन EPF विड्रा के स्टेटस को कैसे चेक करें –

    यदि आपको अपने ऑनलाइन EPF विड्रा के स्टेटस को चेक करना चाहते हैं | तो आपको पहले पोर्टल पर जाना होगा | और अपने UAN नंबर और पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट में लॉग इन करना होगा | इसके पश्चात आपको ऑनलाइन सर्विसेज के ड्रॉप डाउन मेनू में चेक क्लेम स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे | आपके क्लेम की सभी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी |

    Online PF Kaise Nikale ? PF पैसा अकाउंट में आने में कितना समय लगता है –

    EPF द्वारा ऑनलाइन विड्रा करने पर सिर्फ 3 घंटे और ऑफलाइन विड्रा करने पर 10 दिनों के अंदर आपके पीएफ अकाउंट का पैसा आपके बैंक अकाउंट में भेज दिया जाता है | इसके साथ ही यदि किसी समस्या होने पर आप कंप्लेंट करते हैं | तो आपकी समस्या का निराकरण 15 दिन के अंदर कर दिया जाता है |
    तो दोस्तों यह थी PF अकाउंट से पैसा निकालने के बारे में आवश्यक जानकारी | यदि आपको यह Online PF Kaise Nikale ? PF Ka Paisa Online Kaise Nikale ? EPF Online Kaise Nikalte Hai ? जानकारी अच्छी लगे | तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें | साथ ही यदि आपको किसी भी प्रकार का सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें | हम जल्द ही आपके सवालों का जवाब देंगे || धन्यवाद ||

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728